आज का राशिफल 09 जुलाई 2025 को क्या कहते हैं आपके सितारे, ज्योतिर्विद कालज्ञ पं संजय शर्मा से जानें

ज्योतिर्विद कालज्ञ पं संजय शर्मा
11 , New MIG मुखर्जी नगर MR – 8 , देवास
09893129882 , 094248 28545 (Paytm , PhonePe , GPay )

दिनांक -09/07/2025
सुर्योदय का समय -05:48
सुर्यास्‍त का समय -19:14
मास – आषाढ़
तिथी -शुक्‍ल पक्ष चतुर्दशी
वार -बुधवार
विशेष टिप कुत्ते को रोटी खिलावे
मेष धर्म कर्म में रूचि जागृत होगी किसी पाठ को करने से शांति मिलेगी ।ससुराल के लोगों से मुलाकात हो सकती है वो आ सकते है या आप जा सकते है ।अकस्मात किसी तरह से धन लाभ होगा कितना होगा इस पर विचार न करें।
वृषभ अकस्मात धन की प्राप्ती हो सकती है हो सकता है आय का साधन उपयुक्त न लगे।वाहन चलाते समय सावधानी रखिये थोडी सी असावधानी से दुर्घटना हो सकती है ।लंबी दूरी की यात्राओ की योजना बना सकते है देशाटन के प्रबल योग।
मिथुन अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव प्राप्त होंगे किसी से भेंट भी हो सकती है ।शांति से काम लीजिये भावनाओं में बहना कष्टकारक हो सकता है ।आपसी सामन्जस्य बढाने के लिये जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते है ।
कर्क ननिहाल के लोगों से भेट हो सकती है जिससे संबंधो में प्रगाढ़ता आयेगीे । ऋण लेने की योजना फलीभूत होगी योजना के सभी पत्रक ध्यान से पढिये। पुराने रोग के उभरने की संभावना है सावधानी हटी दुर्घटना घटी ।
सिंह बुद्धि कौशल दिखाने का अवसर प्राप्त हो सकता है यह सफलता देने वाला होगा। आपकी उपयोगिता बढेगी जिससे आपके अनुयायीयों की संख्या में वृद्धि होगी।भ्रमण एवं मनोरंजन में समय व्यतीत होगा जो मानसिक शांति देने वाला होगा ।
कन्या घर में कोई सदस्य बढ़ सकता है रिश्तेदार या दोस्त कोई भी हो सकता है ।माता की आवश्यकताओ की पूर्ती हो जाने से माता की चिंता कम होगी।चिंता न करें भूमि भवन से संबंधित समस्या हल होगी ।

aaj ka rashifal 11 january 2024 rashifal today horoscope 11 january 2024 in hindi, today horoscope by date of birth in hindi, today horoscope, pandit sanjay sharma dewas wale contact no, pandit sanjay sharma dewas wale ka number
पंडित संजय शर्मा

तुला संचार माध्यम से कोई आनंद दायक सूचना मिलेगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा ।आपके पराक्रम से लोग अचंभित रहेगें जो आपके लिये आनंद के क्षण होंगे।आपके लिये हरपल मदद तैयार होगी नौकर चाकरों का सहयोग अच्छा रहेगा ।
वृश्चिक मन पसंद भोजन की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना होगी ।परिवार के लोगों से मेल मिलाप के अवसर प्राप्त होंगे जिससे आपसी सामंजस्य बढेगा । आप सत्य का साथ देंगे तो बिगड़ी बन सकती है हमेशा सत्य का ही साथ देना चाहिये ।
धनु मान सम्मान में वद्धि के अवसर की प्राप्ति होगी जो आपके लिये संतोष कारक होगी ।सम्मान बढेगा मनपसंद उपहार की प्राप्ति संभव है। किसी बुजुर्ग से विशेष ज्ञान प्राप्ति का अवसर मिलेगा जो आपके लिये लाभकारी सिद्ध होगा।
मकर अपनी स्थिति देखते हुए खर्च कीजिये अत्यधिक खर्च आपको विचलित कर सकता है।किसी विद्वान से भेंट संभव जिससे मोक्ष से संबंधित ज्ञान की प्राप्ति हो सकती है ।किसी के साथ घूमने फिरने की योजना बनेगी व्यवस्थापक आप हो सकते है ।
कुंभ सकारात्मकता बनाये रखिये आय के स्रोत में वृद्धि होगी। आपकी किसी आर्थिक , मानसिक , भौतिक मनोकामना की पूर्ती संभव है ।अपने प्रयास में कोई कमी न आने दें कोई उपलब्धि आपके खाते में जुड़ सकती है ।
मीन पिता से किसी प्रकार की मदद मिल सकती है आर्थिक ,भौतिक ,मानसिक किसी भी प्रकार की मदद। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी किसी कार्य के लिये सम्मानित हो सकते है । सम्मानकारक समय है यश और कीर्ति का झंडा फहरायेगें ।
—————————————-
ज्योतिर्विद कालज्ञ पं संजय शर्मा
11 , New MIG मुखर्जी नगर MR – 8 , देवास
09893129882 , 094248 28545 (Paytm , PhonePe , GPay )