धर्म कथाएं

21 अगस्त से अपनी उच्च राशि कन्या में रहेगा बुध

बुध ग्रह 21 अगस्त को कन्या राशि में आ जाएगा। अब ये ग्रह अपनी उच्च राशि में रहेगा। इस कारण शेयर बाजार में स्थिरता के साथ-साथ मंहगाई पर भी रोक लगेगी।

ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को एक शुभ ग्रह माना जाता है। बुध ग्रह मिथुन एवं कन्या राशि के स्वामी हैं। बुध ग्रह सूर्य और शुक्र के साथ मित्र भाव से तथा चंद्रमा से शत्रुतापूर्ण और अन्य ग्रहों के प्रति तटस्थ रहता है। वैदिक ज्योतिष में बुध देव को वाणी, बुद्धि और व्यापार का दाता कहा जाता है। मान्यता है जिन लोगों की कुंडली में बुध देव की स्थिति सकारात्मक होती है। बुध ग्रह कि शुभ स्थिति जातक को व्यवहारिक, वाक्पटु बनती है जो उनके जीवन में अच्छे परिणाम लेकर आते हैं। पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि बुध ग्रह 21 अगस्त को कन्या राशि में आ जाएगा। अब ये ग्रह अपनी उच्च राशि में रहेगा। इस कारण शेयर बाजार में स्थिरता के साथ-साथ मंहगाई पर भी रोक लगेगी। अपनी ही राशि में होने से इस ग्रह के शुभ प्रभाव से एजुकेशन से जुड़ी परेशानियां खत्म होने लगेंगी। वहीं, वकालात और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय शुरू हो जाएगा।

ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि बुध ग्रह मिथुन और कन्या राशि का स्वामी है। बुध सूर्य का निकटतम ग्रह है। बुध ग्रह को बुद्धि का प्रदाता कहा गया है। बुध ग्रह के लक्षण की बात करें तो यह व्यक्ति में बुद्धि, विवेक, हाज़िर जवाबी और हास्य–विनोद का प्रतिनिधित्व करता है। यह एक शुभ ग्रह है लेकिन कुछ स्थितियों में बुध अशुभ ग्रह में बदल सकता है। बुध कम्युनिकेशन का ग्रह है। बुध ग्रह के अधिदेवता भगवान विष्णु हैं। बुध व्यापार के देवता तथा व्यापारियों के रक्षक हैं। बुध चन्द्र और तारा के पुत्र है। बुध सौरमंडल के ग्रहों में सबसे छोटा और सूर्य से निकटतम है। बुध के हाथों में तलवार, ढाल, गदा तथा वरमुद्रा धारण की हुई है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े Join Now

असर

विश्वविख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि बुध के राशि परिवर्तन से लोगों में रचनात्मकता बढ़ेगी। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। बड़े देशों के बीच इंपोर्ट-एक्सपोर्ट बढ़ेगा। बड़े एग्रीमेंट या बिजनेस समझौते होने के योग बन रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लेन-देन बढ़ेगा। कुछ देशों की करंसी मजबूत होगी। कुछ बड़े देश नई व्यापारिक रणनीति पर काम शुरू कर सकते हैं। बुध के प्रभाव से शेयर बाजार में स्थिरता के साथ-साथ खाद्यान्न वस्तुओं के भाव में स्थिरता एवं मूल्य वृद्धि रुकेगी। विद्यार्थियों के लिए यह समय शिक्षा ग्रहण के लिए श्रेष्ठ रहेगा। शिक्षा से संबंधित मंत्री या कुलपति शिक्षा से संबंधित खामियों को दूर करने का अथक प्रयास करेंगे। मौसम में भी सुखद बदलाव होगा। जिससे कुछ हिस्सों में हो रही ज्यादा बारिश थम सकती है, वहीं उत्तर एवं दक्षिण भारत में वर्षा का योग बन सकता है। सेहत के नजरिये से लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। दूध का उत्पादन बढ़ने के साथ सब्जियों की पैदावार ज्यादा होने से किसानों को फायदा होगा। औद्योगिक क्षेत्र में भी ज्यादा उत्पादन होने से भाव में स्थिरता आने से लोगों को फायदा होगा। प्राप्त होगा।

बुध के उपाय

कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि बुध से पीड़ित व्यक्ति को मां दुर्गा की आराधना करनी चाहिए। बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए और साबूत हरे मूंग का दान करना चाहिए। बुधवार के दिन गणपति को सिंदुर चढ़ाएं। बुधवार के दिन गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं। दूर्वा की 11 या 21 गांठ चढ़ाने से फल जल्दी मिलता है। पालक का दान करे। बुधवार को कन्या पूजा करके हरी वस्तुओं का दान करे।

आइए विश्वविख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा.अनीष व्यास से जानते हैं बुध के इस गोचर का सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव।

मेष राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। लाभ में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

वृष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। वस्त्रों के प्रति रुझान रहेगा। बातचीत में संयत रहें

मिथुन राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिश्रम अधिक रहेगा।

कर्क राशि- परिश्रम अधिक रहेगा। खर्च अधिक रहेंगे। जिम्मेदारि‍यां बढ़ सकती हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पिता से मतभेद हो सकते हैं। कॅरि‍यर में समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

सिंह राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मसंयत भी रहें। लेखन और बौद्धिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। आय में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। मित्रों का सहयोग रहेगा। तनाव से दूर रहें।

कन्या राशि- संयत रहें। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। परिवार के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। पारिवारिक सुख में कमी आएगी। भवन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं।

तुला राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। संयत रहें। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे।

वृश्चिक राशि- मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। स्थान एवं कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी हो सकता है। अफसरों का सहयोग रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

धनु राशि- परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन में असहज रहेंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। शिक्षा में व्यवधान आएंगे। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान रहेगा।

मकर राशि- मन प्रसन्न रहेगा। फिर भी आत्मसंयत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से पैतृक कारोबार की पुनः शुरुआत हो सकती है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

कुंभ राशि- दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। वाहन के रखरखाव एवं वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। आत्मसंयत रहें।

मीन राशि- मन अशान्त हो सकता है। बातचीत में सन्तुलित रहें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। नौकरी में किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। पारिवारि‍क सुख में कमी आ सकती है।

Related Articles

Back to top button