समाचार

राम मंदिर के संघर्ष की दास्तां सुना रहे कैलाश विजयवर्गीय, गौशाला में झाड़ू भी लगाई

भाजपा के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय ने शुरू की सोशल मीडिया सीरीज, राम मंदिर के संघर्ष को सोशल मीडिया पर बता रहे विजयवर्गीय, वीडियो में साझा किया हंसवर रियासत के राजा रणविजय का किस्सा

Kailash Vijayvargiya is telling the story of the struggle for Ram mandir अपने खास बयानों को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहने वाले मध्यप्रदेश के केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। मामला श्री राम मंदिर से जुड़ा हुआ है। वे सोशल मीडिया पर श्री राम मंदिर से जुड़े घटनाक्रमों और संघर्षों को बता रहे हैं। Kailash Vijayvargiya is telling the story of the struggle for Ram mandir हर बार अलग-अलग किस्सों के साथ वे जनता से रूबरू हो रहे हैं और बता रहे हैं कि राम मंदिर का संघर्ष किन किन पड़ावों से गुजरा।

सोशल मीडिया पर सामान्य तौर पर सक्रिय रहने वाले विजयवर्गीय इन दिनों राममंदिर के संघर्ष की 500 साल की कहानी के साथ लोगों से रूबरू हो रहे हैं। एक वीडियो जारी करते हुऐ उन्होंने हंसवर रियासत के राजा रणविजय सिंह से जुड़े किस्से और उनके संघर्षों के बारे में बताया। विजयवर्गीय ने कहा कि जन्मभूमि के लिए मुगलों से युद्ध करने वालों में रणविजय भी शामिल थे। उन्होंने और उनकी रानी ने मुगलों से कड़ा संघर्ष किया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े Join Now

Read More : मेष राशि वालों की चांदी ही चांदी, जानिए कैसे मिलेगी सफलता aries zodiac personality

70 हजार सैनिकों के साथ दी प्राणों की आहुति

विजयवर्गीय ने कहा कि राजा रणविजय सिंह ने देश की रक्षा के लिए मुगलों से युद्ध किया। 70 हजार सैनिकों के साथ राजा ने प्राणों की आहुति दी। इसके बाद रानी जयकुंवरी ने युद्ध जारी रखा।Kailash Vijayvargiya is telling the story of the struggle for Ram mandir

ram mandir

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े Join Now

औरंगजेब ने तोड़ा चबूतरा

हार के बाद भी रियासत पीछे नहीं हटी और दस बार युद्ध कर जन्मभूमि पर विजय प्राप्त की। इसके बाद वहां चबूतरा बनाकर भगवान राम की प्रतिमा रखी। जब औरंगजेब को यह जानकारी मिली तो उसने युद्ध किया और इस रियासत को जीतकर राजा द्वारा बनवाए गए चबूतरे को तोड़ दिया।Kailash Vijayvargiya is telling the story of the struggle for Ram mandir

Read More : कैसी होगी मिथुन राशि वालों की लव लाइफ? नए साल 2024 में प्रेमी का किसे मिलेगा साथ

रानी ने महिलाओं के साथ मिलकर मुगलों के खिलाफ लड़ा युद्ध

राजा की पत्नी जयकुंवरी ने भी महिलाओं के साथ मिलकर जन्मभूमि की रक्षा के लिए युद्ध किया। राम लला का मंदिर बनना आसान नहीं था। इसके लिए हजारों लोगों ने अपने प्राणों की आहुतियां दी हैं, सैकड़ों सालों तक संघर्ष हुआ है। इसके बाद अब फिर से रामलाल विराजेंगे। करोड़ों लोगों के लिए यह सपना सच होने जैसा अवसर है।Kailash Vijayvargiya is telling the story of the struggle for Ram mandir

shriram janambhoomi mandir ayodhya

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश भर के मंदिरों में सफाई अभियान शुरू करने का आह्वान कर रहे हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए विजयवर्गीय ने भी गौशाला और मंदिर में सफाई की। विधायक रमेश मेंदोला के साथ वे पाटनीपुरा स्थित सांई बाबा मंदिर में पहुंचे और वहां सफाई की। पहले वे गौशाला पहुंचे और झाड़ू लगाई। इसके बाद मंदिर के भीतर झाड़ू लगाई। इस मौके पर भी उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साध्ाते हुए श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की सराहना की।Kailash Vijayvargiya is telling the story of the struggle for Ram mandir

Related Articles

Back to top button