मुरैना. मध्यप्र्रदेश के मुरैना में एक ऐसा विश्व प्रसिद्ध चमत्कारी मंदिर है, जिसे तांत्रिक विश्वविद्यालय कहा जाता है। इस मंदिर में सिद्धी प्राप्त करने के लिए तांत्रिक आते थे। मुरैना का चौंसठ योगिनी मंदिर अपनी कहानियों से काफी प्रसिद्ध है।
देशनोक करणी माता मंदिर
देशनोक. राजस्थान राज्य अपने आप में जितना संस्कृति को समेटे हुए है, उतना ही विचित्र भी है। कुछ ऐसा ही राज्य के मरूस्थल में आश्चर्य का विषय लिए बसा देशनोक कस्बा है। देशनोक करणी माता के मंदिर की बदौलत देश ही नहीं विदेशों में भी पहचाना जाता है। यह मंदिर अपने आप में खास तो है ही सबसे अलग भी हैं।
इस मंदिर में भक्तों से ज्यादा काले चूहे दिखाई देते हैं। वैसे यहां चूहों को काबा कहा जाता है और इन काबाओं को बाकायदा दुध, लड्डू आदि भक्तों के द्वारा परोसा जाता है।
दरगाह के चमत्कार
अजमेर. राजस्थान की अजमेर शरीफ दरगाह विश्वभर में प्रसिद्ध हैं। अजमेर शरीफ के नाम से इस दरगाह में हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की मजार है। इस दरगाह के चमत्कार इतने ख्यात हैं कि यहां केवल मुस्लिम ही नहीं बल्कि दुनियाभर से हर धर्म के लोग खिंचे चले आते हैं।
ख्वाजा के इस शहर में एक और दरगाह मश्हूर है मीरां सैयद हुसैन खिंगसवार की। दरगाह परिसर में करीश्माई लाल बंदी का पेड़ है। यह पेड़ इतना चमत्कारी है, कि यहां लोगों अपने-आप ही खिंचे चले आते हैं।