माता सीता बनी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, आंख में आंसू लिए 'रामायण' के बोले डायलॉग्स, VIDEO

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने नया वीडियो शेयर किया है,

जिसमें वो रामायण की सीता माता बनी नजर आ रही हैं।

मोनालिसा की इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और उन पर प्यार लुटा रहे हैं।

महाकुंभ मेले से वायरल हुई मोनालिसा आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं।

मोनालिसा एक्टिंग की दुनिया में कदम रख चुकी हैं।

हाल ही में उनका एक म्यूजिक वीडियो भी आया था।

इस बार महाकुंभ वायरल गर्ल को रामायण की माता सीता बने देखा जा सकता है।

वीडियो में मोनालिसा रामायण के दीपिका चिखलिया के एक सीन पर लिप सिंक करती नजर आ रही हैं।

मोनालिसा उस सीन का डायलॉग बोलती नजर आ रही हैं, जिसमें रावण माता सीता का अपहरण कर लेता है।